Rahat Fateh Ali Khan Beats Servant: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने घर के एक नौकर को चप्पलों से मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते हैं सिंगर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद सिंगर की फजीहते शुरू हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के साथ ही भारत में भी काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद अब राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोशल मीडिया यूजर्स से अपने किए के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। सिंगर ने भारी ट्रोलिंग के बाद मजबूर यह वीडियो शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो के बाद भी लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
वायरल वीडियो में राहत अपने नौकर को चप्पल से पीटते और उसको बालों से पकड़कर खींचते नजर आ रहे हैं। नौकर को पीटते हुए सिंगर खुद गिर भी जाते हैं। इस दर्दनाक वीडियो के बाद अब राहत का माफी वाला वीडियो भी सामने आ गया है।
राहत फतेह अली खान ने मांगी माफी
राहत फतेह अली खान ने अब एक और वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने तुरंत नौकर से माफी मांगी थी और उन्होंने कहा कि वह उनका शागिर्द है। शागिर्द और उस्ताद के बीच ऐसा ही रिश्ता होता है कि अच्छे काम पर प्यार करता है और गलती पर डांटता भी है। इस बीच वो नौकर भी सिंगर की बात से हामी भरता दिख रहा है।
