प्रियंका चोपड़ा ने लगाई पिया के नाम की मेहंदी, विदेश की धरती पर हर साल करवाचौथ मनाती है एक्ट्रेस

Priyanka Chopra Karwachauth Preprations: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ की तैयारियां शुरू कर ली है। हर साल की तरह इस साल भी प्रियंका अमेरिका में भी यह त्योहार मनाने वाली है। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी मेहंदी की झलक दिखाई है। आइए दिखाते हैं प्रियंका क्या-क्या तैयारी कर रही है।

Priyanka Chopra Karwachauth Preprations: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) इंडिया से बाहर रहती है। अमेरिका रहते हुए भी वह भारत के रीति-रिवाज और परंपरा को निभाना नहीं भूलती। प्रियंका हर व्रत हर त्योहार को बड़े ही चाव से मनाती है। यही कारण है कि वह फैंस के दिलों में बसी हुई हैं। अब जैसे-जैसे करवाचौथ नजदीक आ रहा है, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ बड़े चाव से मनाने वाली है। अभिनेत्री ने दो दिन पहले मेहंदी भी लगा ली है। जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की।

priyanka chopra share karwachauth 2025 mehndi pic

Pic Credit: Instagram

प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाथों में लगी हुई मेहंदी की झलक दिखाई। अपने पति निक जॉन्स( Nick Jonas) के नाम की मेहंदी लगाकर प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही है। उन्होंने अपनी मेहंदी के बीचों-बीच नाम लिखवाया 'निकोलस'। हाथों पर सुंदर की मेहंदी लगवाकर उन्होंने लिखा 'करवाचौथ की तैयारियां' । हर इंडियन लड़की की तरह प्रियंका चोपड़ा भी करवाचौथ के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही है। खास बात यह है कि प्रियंका के साथ-साथ उनकी बेटी मालती मैरी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई है। दोनों माँ बेटी साथ में मेहंदी लगवाकर तैयार हैं।

End of Feed
Latest News

जल सुरक्षा पर बड़ा मंथन! PM मोदी ने राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान

India vs West Indies T20: इंदौर में टी20 मैच के लिए ऑनलाइन बिकेंगे टिकट, 1000 से 12500 रुपये तक रख गई है कीमत