Priyanka Chopra Upcoming Bluefly Movie: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म वाराणसी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा का धांसू लुक सामने आया था। इन सब के बीच अब प्रियंका चोपड़ा का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस बार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने एक नई साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ्लाई' (Bluefly) साइन कर ली है। इस फिल्म में वो ऑस्कर विनर एक्टर रसेल क्रो (Russell Crowe) के साथ नजर आने वाली हैं।
प्रियंका चोपड़ा इस हॉलीवुड फिल्म में आंएगी नजर (Image Source: AI)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:'रामायण इससे बेहतर है'...Doomsday के VFX को देख आग बूबला हुए लोग
पहली बार साथ करेंगे काम
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ब्लूफ्लाई को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और रसेल क्रो (Russell Crowe) पहली बार साथ काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और रसेल की फिल्म का निर्देशन निम्रोड एंटल करेंगे, जिन्होंने पहले प्रीडेटर्स बनाई थी। इस प्रोजेक्ट के को-राइटर डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक हैं। 'ब्लूफ्लाई' एरियन फ्रेजर और डेल्फिन पेरियर ने हाइलैंड फिल्म ग्रुप, डेबोरा ग्लोवर की जी2 डिस्पैच, ब्रोकन ओपन पिक्चर्स, पोलिट सोसाइटी और वैनेसा याओ गुओ के बैनर तले बन रही है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में रुथएन फ्रिगेरियो, ब्रायन कावानॉ-जोन्स, जेसन क्रिंगस्टीन, केटी लियरी, स्कॉट लेवेन्सन और कई अन्य नाम शामिल हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:The Odyssey देखकर 7 वें आसमान पर पहुंचे Tom Cruise, मूवी की तारीफ में पढ़े कसीदे
क्या है फिल्म की स्टोरी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ब्लूफ्लाई' (Bluefly) एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। डेडलाइन के मुताबिक मुताबिक, 'ब्लूफ्लाई' की स्टोरी अफ्रीकी देश कांगो (Congo) से शुरू होती है। यहां संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक ट्रांसलेटर एक बेहद सीक्रेट मिशन का हिस्सा बन जाता है। उसे एक ऐसे रहस्यमयी विमान को ढूंढने की जिम्मेदारी मिलती है, जिसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी मौजूद नहीं है। मिशन आगे बढ़ने के साथ-साथ हालात और खतरनाक होते जाते हैं। स्पेशल फोर्स की टीम मिलिशिया के कब्जे वाले इलाके से गुजरते हुए कई बड़े राज से पर्दा उठाती है। धीरे-धीरे उन्हें समझ आने लगता है कि इस मिशन का मकसद सिर्फ विमान को ढूंढना नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई ऐसा सच छिपा है जिसे दुनिया के सामने आने से हर हाल में रोकना है। यही सस्पेंस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।
