Priyanka Chopra on Varanasi And Security: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर खबरों में है। इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच अब प्रियंका चोपड़ा का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा फिल्म और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मुद्दों में अपनी राय रखती हुई नजर आईं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में क्या कहा है जिसने बी-टाउन और हॉलीवुड दोनों हिल गए हैं।
Image Source: Priyanka Chopra Instagram
ये भी पढ़ें: Varanasi First Review: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवी को बताया 'Incredible'
प्रियंका चोपड़ा ने करियर पर कही ये बात
एक्ट्रेक प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू है, जो उन्होंने Variety को दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने बातचीत में अपनी करियर की शुरुआत दोबारा करने के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, '30 की उम्र में करियर को फिर से शुरू करना बहुत डरावना होता है। मैं उस समय सेफ थी, अच्छा कमा रही थी, अच्छी जगह पर थी। फिर भी मैंने सब कुछ अलग करने का फैसला किया। मुझे आज की इस जगह तक पहुंचने में कई साल लगे, बहुत मेहनत करनी पड़ी। आज मैं ऐसी पोजीशन में हूं जहां मैं अपनी पसंद के प्रोजेक्ट चुन सकती हूं। मुझे इसकी कदर है और मैं इसे बहुत सीरियसली लेती हूं। बचपन से ही हमें डिसिप्लिन सिखाई गई थी जो बात कहो, उस पर खरा उतरो।'
इंडियन सिनेमा में वापसी पर दिया रिएक्शन
प्रियंका अब इंडियन सिनेमा में एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) की फिल्म वाराणसी (Varanasi) के साथ वापसी कर रही हैं। इस मुद्दे पर प्रियंका ने कहा, 'ये फिल्म मेरे लिए अब तक की सबसे अलग मूवी है। हम अंटार्कटिका से लेकर कई जगहों पर शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि राजामौली से उन्होंने साफ कहा था, 'मैं इंडियन सिनेमा में वापस कर रही हूं, तो मुझे एक डांस सॉन्ग जरूर चाहिए।' उन्होंने बताया कि अभी वो डांस सीन नहीं शूट हुआ है, लेकिन ये आखिरी चीजों में से एक है और वो इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
सिक्योरिटी की है ये वजह
प्रियंका ने अपनी सिक्योरिटी की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में नहीं है, लेकिन वो बिना सहमति के रिकॉर्ड किए जाने से नफरत करती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे फैंस के पास आने से कोई दिक्कत नहीं है, मैं फोटो लेने और बात करने से खुश होती हूं। मेरे गार्ड्स जानते हैं कि मैं लोगों से मिलना पसंद करती हूं। वो इसलिए हैं ताकि बिना इजाजत रिकॉर्डिंग न हो।' उन्होंने आगे कहा, 'मोबाइल फोन के जमाने में ये बहुत आम हो गया है। मेरी बेटी के साथ पार्क में या आइसक्रीम खाते वक्त अचानक वो वीडियो ऑनलाइन आ जाता है। मेरी सिक्योरिटी इसी लिए है। वरना मुझे इसकी जरूरत नहीं। कोई मुझे मारने वाला नहीं है।'
