वर्ल्ड सिनेमा

Oscars 2025: Mikey Madison के बेस्ट एक्ट्रेस बनने से इंटरनेट पर खुश नहीं लोग, Demi Moore को मिली चाहिए थी ट्रॉफी!

Netizens on Mikey Madison Won Best Actress Awards: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड (97th Academy Awards) में जूरी ने फिल्म 'अनोरा' (Anora) के लिए मिकी मैडिसन (Mikey Madison) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया। हालांकि मिकी मैडिसन को अवॉर्ड मिलने से इंटरनेट पर लोग खुश नहीं हैं।

Image

Mikey Madison-Demi Moore

Netizens on Mikey Madison Won Best Actress Awards: लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड (97th Academy Awards) इवेंट को बड़े ही शानदार तरीके होस्ट किया गया। इस अवॉर्ड शो के दौरान हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स की विनर की घोषणा के दौरान 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए एड्रियन ब्रॉडी को बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी मिली। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'अनोरा' (Anora) के लिए मिकी मैडिसन (Mikey Madison) को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। कई लोगों को लग रहा है कि मिकी मैडिसन से ज्यादा बेस्ट ट्रॉफी के लिए हकदार डेमी मूर (Demi Moore) थीं। ऐसे में अब लोगों ने बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के चयन पर अपनी नाराजगी इंटरनेट पर जाहिर की है।

मिकी मैडिसन को अवॉर्ड मिलने से खुश नहीं हैं लोग

इंटरनेट पर इस समय कई लोगों को लग रहा है कि 'अनोरा' के लिए मिकी मैडिसन को जो बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है, वो उसकी हकदार नहीं थीं। लोगों को लग रहा है कि यह अवॉर्ड डेमी मूर को मिलना चाहिए था। एक यूजर ने इंटरनेट पर लिखा, 'जब डेमी मूर ने अपना नाम की घोषणा की नहीं सूनी तो उनका रिएक्शन देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। यह उनका साल होना चाहिए था। हॉरर को हमेशा ही गलत तरह से ट्रीट किया गया है!' लोगों ने कई ट्वीट में यह लिखा है कि मिकी मैडिसन से ज्यादा हकदार डेमी मूर थीं।

मिकी मैडिसन को बेस्ट एक्ट्रेस का अलावा मिलने के अलावा 'अनोरा' ने ऑस्कर 2025 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड हासिल किया है। वहीं 'द सबस्टेंस' को बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल केटेगरी में अवॉर्ड जीता।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article