Michael 2 में सामने आएगी माइकल जैक्सन की अनसुनी कहानी, जाफर जैक्सन ने कहा- 'सब सवालों के जवाब मिलेंगे'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 21, 2026, 01:25 PM IST

Jaafar Jackson on Michael 2 Story: माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ के बाद अब इसके अगले हिस्से को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जाफर जैक्सन ने फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया।

Jaafar Jackson on Michael 2 Story: दुनिया के सबसे मशहूर पॉप स्टार्स में शामिल माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की जिंदगी हमेशा लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई। उनके करियर की ऊंचाइयों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहे। अब उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ (Michael) के दूसरे हिस्से ‘माइकल 2’ (Michael 2) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले उनके भतीजे जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) ने फिल्म की स्टोरी को लेकर कई बड़े अपडेट दिए है। तो चलिए जानते हैं जाफर जैक्सन ने क्या बताया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Jaafar Jackson on Michael 2 Story

माइकल जैक्सन की फिल्म को लेकर आया अपडेट (Image Source: IMDb)

जाफर जैक्सन ने दिया ये अपडेट

एक्टर जाफर जैक्सन एक बार फिर से फिल्म माइकल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म माइकल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म माइकल के पहले पार्ट के बाद अब मूवी के दूसरे पार्ट को चर्चा तेज हो गई है। अब जाफर जैक्सन ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है। जाफर जैक्सन ने GQ Middle East से बात करते हुए कहा कि दो हिस्सों में बन रही ये फिल्म लोगों को माइकल जैक्सन की जिंदगी को और करीब से समझने का मौका देगी। उनके मुताबिक, फिल्म में माइकल की कहानी परिवार के नजरिए से दिखाई जा रही है, ताकि उनकी बात और उनके अनुभव लोगों तक सही तरीके से पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि फिल्म का पहला हिस्सा माइकल के उन शुरुआती दिनों पर ध्यान देगा, जब वह अभी दुनिया के सबसे बड़े स्टार नहीं बने थे। इसमें उनकी जिंदगी को सिर्फ एक मशहूर स्टार के तौर पर नहीं, बल्कि एक आम इंसान के रूप में समझने की कोशिश की गई है। जाफर ने कहा, 'इससे आपको समझ आएगा कि इतनी कामयाबी मिलने और दुनिया के लिए एक आइकन बनने से पहले माइकल कैसे थे। सबसे पहले आप उन्हें एक इंसान के तौर पर जानेंगे। 90 के दशक से लेकर अपनी आखिरी सांस तक वो नहीं बदले। उनमें हमेशा दूसरों के अंदर अच्छाई देखने की चाह रही। उनके साथ बहुत कुछ हुआ, उनके बारे में बहुत कुछ कहा गया, लेकिन उन्होंने लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना कभी नहीं छोड़ा। वो हमेशा दूसरों में अच्छाई तलाशते रहे। वो अंदर से टूट चुके थे, लेकिन उनका दिल फिर भी वैसा ही रहा।'

End of Feed