Brett Goldstein संग डेटिंग की अफवाहों पर Jennifer Lopez ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं किसी के साथ...'

Jennifer Lopez on Brett Goldstein: हॉलीवुड की दुनिया की टॉप एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने हाल ही में ब्रेट गोल्डस्टीन (Brett Goldstein) को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Jennifer Lopez on Brett Goldstein: हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते साल जेनिफर लोपेज को लेकर अफवाहों सामने आई थीं कि ब्रेट गोल्डस्टीन को डेट कर रही हैं। ये अफवाहें उनकी आने वाली फिल्म 'ऑफिस रोमांस' के रिलीज के समय के आस-पास उड़ी थीं। हालांकि दोनों अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस दौरान जेनिफर लोपेज ने ब्रेट गोल्डस्टीन (Brett Goldstein) को डेट करने की खबरों रिएक्शन देते हुए असली सच बताया है। (इसे भी पढ़ें: 'Bharat Bhhagya Viddhaata' से अपना भाग्य लिखेंगी कंगना रनौत, बीती 6 फिल्में रही हैं बुरी तरह फ्लॉप)

Jennifer Lopez on Brett Goldstein

ब्रेट गोल्डस्टीन संग डेटिंग की अफवाहों पर जेनिफर लोपेज ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

ब्रेट गोल्डस्टीन संग रिश्ते में होने की जेनिफर ने बताई सच्चाई

मंगलवार को 'टुडे शो' के दौरान को-होस्ट सवाना गुथरी ने जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन से उनकी डेटिंग की अफवाहों में पूछा। जेनिफर लोपेज ने बिना देर किए इन अफवाहों को पूर्णविराम लगा दिया। जेनिफर ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि अगर मैं किसी इंसान के साथ नजर आती हूं या किसी के साथ काम करती हूं तो लोग मुझे उससे जोड़ने की कोशिश ना करें।' जेनिफर ने यह साफ कर दिया है कि अगर वो किसी के साथ नजर आती हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि वो उसके साथ रिलेशनशिप में हैं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: मोहनलाल स्टारर की हुई बल्ले-बल्ले, 13वें दिन कमाए इतने करोड़)

ब्रेट गोल्डस्टीन ने भी इस शो के दौरान जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आप उनके पास खड़े होते हैं, तो ऐसा ही होता है... इसीलिए तो मैं पूरे समय उनके इतने करीब खड़ा रहा हूं!' ब्रेट का कहना है कि किसी के साथ क्लोज खड़े होने का मतलब किसी को डेट करना या उसके साथ रिश्ते में होना नहीं होता है। इस शो पर अब जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन ने मिलकर डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

End of Feed