बिना हिजाब गाया गाना तो ईरान ने बरसाए कोड़े, Parastoo Ahmadi के साथ ये क्या हुआ?

ईरान की सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब गाना गाने पर कोड़े मारने की सजा दी गई। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

ईरान की महिला सिंगर परस्तू अहमदी (Parastoo Ahmadi) को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। दिसंबर 2024 में परस्तू अहमदी ने बिना हिजाब और बिना बाजू वाले कपड़े पहनकर एक शो में गाना गाया था। अब इस मामले में उन्हें कोड़े मारने की सजा दी गई है। बीबीसी से बात करते हुए उनके वकील ने बताया कि सोमवार को सजा लागू की गई। अहमदी के साथ तीन संगीतकारों और एक प्रोड्यूसर को भी कोड़े मारे गए। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भ पढ़ें-'आप हमेशा दिल में रहेंगे...' धर्मेंद्र की याद में Jackie Shroff ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो)

Parastoo Ahmadi

बिना हिजाब गाया गाना तो ईरान ने बरसाए कोड़े (pic credit-youtube)

परस्तू अहमदी ने कही ये बात

दरअसल, ईरान में महिलाओं के सार्वजनिक रूप से गाने पर रोक है। इसके अलावा उन्हें घर से बाहर निकलते समय हिजाब पहनने और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होते हैं। हालांकि, अहमदी ने उनपर लगे आरोपों को गलत बताया था। परस्तू अहमदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि वह बस एक ऐसी लड़की हैं, जो उन लोगों के लिए गाना चाहती है जिनसे वह प्यार करती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने प्यारे देश ईरान के लिए गाना चाहती हूं। यह मेरा हक है और मैं इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती। ईरान के इस खूबसूरत हिस्से में इतिहास और हमारी पुरानी कहानियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इस काल्पनिक कॉन्सर्ट में मेरी आवाज सुनिए और अपने खूबसूरत देश की कल्पना कीजिए।'अहमदी ने आखिर में कहा, 'इस मुश्किल और खास समय में जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं।'

End of Feed