'मौका मिला तो जरूर देखूंगा' John Krasinski ने 'धुरंधर' को लेकर दिया रिएक्शन, इंडियन फिल्मों के बने फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2026, 12:10 PM IST

John Krasinski on Dhurandhar: जॉन क्रासिंस्की (John Krasinski) अब इंडियन फिल्मों के फैन बन गए हैं। एक्टर ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को देखने की इच्छा जताई है।

John Krasinski on Dhurandhar: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की कमाई देखने के बाद सभी हैरान हो गए। इन सब के बीच फिल्म धुरंधर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉन क्रासिंस्की (John Krasinski) ने फिल्म धुरंधर को लेकर एक बयान दिया है। इस बयान के दौरान जॉन क्रासिंस्की ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसने फिल्म धुरंधर को फिर से चर्चा में ला दिया है। (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की छाती फाड़ देंगे बॉलीवुड के ये सीक्वल, मेकर्स ने भी खेला है करोड़ों रुपये का दांव)

John Krasinski on Dhurandhar

फिल्म धुरंधर का फैन हुआ ये हॉलीवुड स्टार (Image Source: IMDB)

जॉन क्रासिंस्की ने की धुरंधर की तारीफ

एक्टर जॉन क्रासिंस्की एक बार फिर से खबरों हैं। इसकी वजह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंंधर है। जॉन क्रासिंस्की ने अभी हाल ही में फिल्म रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर को देखने के इच्छा जताई है। NDTV से बातचीत में जॉन क्रासिंस्की ने इंडियन फिल्मों, लिखने के तरीके और आज के दौर में सच की अहमियत पर बात की। जब जॉन क्रासिंस्की से फिल्म धुरंधर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'भारत में आजकल बहुत शानदार फिल्में बन रही हैं। मेरे कई फिल्ममेकर दोस्त भी वहां की फिल्मों को देखकर काफी इंप्रेस होते हैं। मुझे हर तरह की फिल्में देखना पसंद है। दूसरों का काम देखकर हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है।' उन्होंने ये भी कहा कि अगर मौका मिला तो वो 'धुरंधर' जरूर देखेंगे। (ये भी पढ़ें: पाकिस्तान रिलीज होते ही Dhurandhar 2 ने मचाया धमाल, क्रैश हुआ Netflix का सर्वर, बनी नंबर 1 फिल्म)

End of Feed