Deadpool & Wolverine Trailer Fans Reaction: साल 2016 में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म डेडपूल को दर्शकों का काफी प्यार मिला है, जिसके बाद साल 2018 में फिल्म का दूसरा पार्ट डेडपूल 2 भी वर्ल्डवाइड हिट साबित हुआ था, फिल्म को भारत में भी काफी प्यार मिला और यह दर्शकों की कुछ सबसे फेवरेट मार्वल मूवीज में से एक बन गई है। जिसके बाद अब फिल्म का तीसरा पार्ट साल 2024 में ही रिलीज होने वाला है। डेडपूल एंड वुल्वरीन का ट्रेलर (Deadpool and Wolverine Trailer) भारत में भी हिंदी भाषा में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Deadpool and Wolverine trailer Fans Reaction- img credits YouTube
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी हसीना हानिया आमिर संग बादशाह की तस्वीरें वायरल, फैंस ने पूछा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है...'
मूवी के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ ही बेहतरीन कॉमेडी भी नजर आ रही है, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसका क्रेज अब और भी बढ़ गया है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब फैंस का भी रिएक्शन सामने आ रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
Deadpool 3 का ट्रेलर देख फैंस हुए बेताब
डेडपूल 3 को लेकर पहले से ही भारत में काफी हाइप थी, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद हर जगह इसी की बात हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वाह मार्वल यूनिवर्स ने क्या दमदार वापसी की है। सोशल मीडिया पर फैंस भी अब ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
