कान्स फिल्म फेस्टिवल का जब भी नाम आता है आम लोगों को लगता है कि वहां केवल बड़े-बड़े स्टार्स और फैशनेबल हीरोइन्स ही जाती हैं क्योंकि इन्हीं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हालांकि बदलते वक्त के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर लोगों की सोच बदल रही है और कई ऐसे कलाकार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आ रहे हैं, जो वाकई इस इज्जत के हकदार हैं। अब मराठी सिनेमा के लीजेंड अशोक सराफ को ही ले लीजिए जो 78 साल की उम्र में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने पहुंचे और महफिल लूट ले गए। अशोक सराफ को दर्शकों ने हिन्दी फिल्मों में भी कॉमेडियन के रोल में देखा है, जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। (ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने दिखाया ईरान में बना 134 साल पुराना भगवान विष्णु मंदिर, फैंस बोले "जय श्रीराम...")
Ashok Saraf at Cannes 2026
Ashok Saraf ने रखा Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर कदम
भारतीय कलाकार अशोक सराफ कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी पत्नी निवेदिता सराफ के साथ पहुंचे थे। मराठी सिनेमा का ये पावर कपल लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुका है लेकिन कान्स से सामने आए इनके फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं। जहां अशोक सफेद रंग के कोट और ब्लैक रंग की पैंट में कान्स में डेब्यू करने के लिए पहुंचे तो वहीं निवेदिता ने महाराष्ट्रियन साड़ी में कदम रखा। दोनों रेड कार्पेट पर जिस तरह से हाथों में हाथ डाले चले, उस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। (ये भी पढ़ें: Anurag Dobhal का 10 करोड़ का साम्राज्य हुआ खाली, आर्थिक तंगी में बेची बाइक; बोले- प्रॉपर्टी भी मेरे नाम नहीं...)
कौन हैं अशोक Ashok Saraf
जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि अशोक सराफ भारतीय सिनेमा के सेलीब्रेटिड एक्टर-कॉमेडियन हैं, जिन्होंने हिन्दी से लेकर मराठी भाषाओं में कई यादगार फिल्में की हैं। 80 और 90 के दशक में अशोक सराफ की मेहनत ने रंग लाना शुरू कर दिया था और घर-घर में उन्हें पहचाना जाने लगा। शाहरुख और सलमान के साथ करण अर्जुन में काम करने के साथ-साथ अशोक ने हम पांच जैसे क्लासिक शो के माध्यम से भी लोगों को खूब गुदगुदाया है।
