9 साल की शादी के बाद Amanda Seyfried-Thomas Sadoski हुए अलग, कपल ने बताया क्यों लिया ये फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 01:52 PM IST

Amanda Seyfried-Thomas Sadoski Separate: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमांडा सेफ्राइड की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खबर ने फैंस को चौंका दिया है। पति थॉमस सैडोस्की के साथ रिश्ते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Amanda Seyfried-Thomas Sadoski Separate: हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा सेफ्राइड (Amanda Seyfried) और एक्टर थॉमस सैडोस्की (Thomas Sadoski) की शादी को करीब नौ साल हो चुके थे। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा। यही वजह है कि उनके रिश्ते को लेकर सामने आया ये नया अपडेट फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला है। दोनों ने अब अपने रिश्ते को लेकर खुद जानकारी दी है और साथ ही परिवार को लेकर भी अपनी सोच साफ की है। आपको बता दें कि थॉमस सैडोस्की और अमांडा सेफ्राइड ने अब अलग होने का फैसला किया है।

Amanda Seyfried-Thomas Sadoski Separate

अमांडा सेफ्राइड ने लिया पति से अलग होने का फैसला (Image Source: IMDb/ Reddit)

End of Feed