Alia Bhatt receives Golden Globes honour: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा की वजह से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। सभी लोग फिल्म देखने के लिए बेताब हो गए हैं। इस बीच 5वें रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट को सम्मान मिला है। उन्हें गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड दिया गया और साथ ही उनकी फिल्मों को सेलिब्रेट किया गया। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit-Red Sea Film Foundation
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट को मिला सम्मान
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि आलिया अब ग्लोबल लेवल पर और चमक रही हैं। गोल्डन ग्लोब्स की प्रेसिडेंट हेलेन होहने ने कहा, 'आलिया भट्ट को ये अवॉर्ड देना हमारे लिए गर्व की बात है। वो इंटरनेशनल सिनेमा में कमाल कर रही हैं और मिडिल ईस्ट को फिल्मों का नया हब बना रही हैं।' ये अवॉर्ड उन क्रिएटिव लोगों को मिलता है जो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस बारे में आलिया भट्ट ने कहा, ' गोल्डन ग्लोब्स से सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है। मैं उन नई जेनरेशन की लड़कियों और कलाकारों की तरफ से बोल रही हूं जो दुनिया भर में बदलाव ला रही हैं। आज जब ग्लोबल स्टोरीज एक साथ आ रही हैं, ये अवॉर्ड और भी खास लगता है। मैं आगे भी ऐसी औरतों की कहानियां बताती रहूंगी।'
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्में
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में अल्फा से लेकर लव एंड वॉर तक के नाम शामिल है। फिल्म अल्फा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अल्फा' में आलिया भट्ट और शर्वरी दोनों ही एक्शन अवतार में नजर आएंगी। यह आलिया की वाईआरएफ के साथ पहली फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन फिल्म, अब 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। बात करें फिल्म लव एंड वॉर की तो इस मूवी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं।
