Oscars 2026: 'होमबाउंड' को नहीं मिली जगह, सामने आई नॉमिनेशन लिस्ट

Homebound out of Oscar race: ऑस्कर 2026 यानी 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स के नामांकन का ऐलान हो चुका है। भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर्स में 'होमबाउंड' का नाम शामिल था। हालांकि ये फिल्म अब ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। इस बात से सभी को जोर का झटका लगा है।

Homebound out of Oscar race: ऑस्कर 2026 यानी 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स के नामांकन का ऐलान हो चुका है। सभी की नजरें फिल्म 'होमबाउंड' पर टिकी हुई थी। फिल्म 'होमबाउंड' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था। भारत ने इसे 2026 के ऑस्कर्स के लिए आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजा था। हालांकि ये फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। इस खबर ने सभी का दिल तोड़कर रख दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

oscar 2026

pic credit-oscar/homebound film

ऑस्कर से बाहर हुई होमबाउंड

'होमबाउंड' को 2026 के ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नामांकन नहीं मिला है। भारत से आखिरी बार 2002 में आमिर खान की 'लगान' को इस कैटेगरी में नामांकन मिला था। इस बार नामांकित फिल्मों में ब्राजील की 'द सीक्रेट एजेंट', फ्रांस की 'इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट', नॉर्वे की 'सेंटिमेंटल वैल्यू', स्पेन की 'सिरात' और ट्यूनीशिया की 'द वॉयस ऑफ हिंद रजब' शामिल हैं। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस, अपूर्वा मेहता और आदर पूनावाला द्वारा निर्मित 'होमबाउंड' से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद थी। लेकिन अब लोग निराश हो गए हैं। 'होमबाउंड' उत्तर भारत के एक छोटे गांव की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म दो जिगरी दोस्तों चंदन और शोएब के बारे में है। दोनों पुलिस में भर्ती होकर समाज में सम्मान और अच्छी जिंदगी पाने का सपना देखते हैं। लेकिन जातिगत भेदभाव, गरीबी और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ता है। फिल्म बसारत पीर की एक सच्ची घटना से प्रेरित है।

End of Feed