7 Dogs: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे Salman Khan, प्रीमियर से वायरल हुआ पोस्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2026, 11:02 AM IST

Salman Khan Hollywood Movie: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान खान किस हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे।

Salman Khan Hollywood Movie: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आया है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच सलमान खान एक और फिल्म को लेकर खबरों में हैं। लेकिन इस बार फिल्म बॉलीवुड की नहीं बल्कि हॉलीवुड की है। अभी हाल ही में सलमान खान की इस हॉलीवुड प्रीमियर हुआ था। तो चलिए जानते हैं सलमान खान इस फिल्म में किस रोल में नजर आएंगे। (ये भी पढ़ें: सलमान खान से पैप्स ने मांगी माफी, भाईजान ने किया स्वीकर)

Salman Khan Hollywood Movie

सलमान खान हॉलीवुड में आएंगे नजर (Image Source: IMDb/ Salman Khan Arab FC X)

सलमान खान हॉलीवुड में मचाएंगे धमाल

एक्टर समलान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान की अपकमिंग हॉलीवुड मूवी है। समलान खान हॉलीवुड की फिल्म 7 डॉग्स (7 Dogs) में नजर आने वाले हैं। अभी हाल ही में फिल्म 7 डॉग्स का इजिप्ट में प्रीमियर हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इस दौरान इवेंट के दौरान सलमान खान का पोस्टर फैंस को नजर आया। सलमान खान के इस पोस्टर ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसके अलावा सलमान खान का फिल्म से एक छोटा सा वीडियो भी वायरल हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान खान के फैंस भाईजान की झलक देखने के बाद झूम उठे हैं। (ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के पोस्ट पर सलमान खान ने किया कमेंट? चंद घंटों में ही हुआ वायरल)

कब रिलीज होगी 'मातृभूमि'

सलमान खान इस मूवी के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर भी खबरों में हैं। खबरों के मुताबिक सलमान खान की फिल्म मातृभूमि इसी साल अगस्त में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। आपको बता दें कि काफी समय से सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज लगातार आगे बढ़ रही है। सलमान खान से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End of Feed