31st Critics Choice Awards Nominations: सबसे ज्यादा नॉमिनेशन्स के साथ Sinners ने जमाई धाक, जारी हुई फुल लिस्ट

31st Critics Choice Awards Nominations List: क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने 31वें संस्करण के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। अवॉर्ड शो जहां आने वाली जनवरी में आयोजित होगा तो वहीं इसकी नॉमिनेशन लिस्ट जारी हो चुकी है। यूं तो लिस्ट में कई मूवीज और एक्टर्स ने जगह बनाई, लेकिन 'सिनर्स' ने अलग ही धाक जमाई हुई थी।

31st Critics Choice Awards Nominations List: क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स आने वाले 2026 में 4 जनवरी को धूम मचाने के लिए तैयार है। 31वें क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स के लिए अभी से ही जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि ये अवॉर्ड सेरेमनी सैंटा मोनिका के बार्कर हांगर में होने वाली है, जिसका ब्रॉडकास्ट भी बड़े पैमाने पर होगा। खास बात तो यह है कि 31वें क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2026 के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें 'सिनर्स' की अलग ही धाक देखने को मिली। 'सिनर्स' ने 'बेस्ट पिक्चर' से लेकर 'बेस्ट एक्टर', 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' जैसे करीब 17 नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई है। दूसरी ओर टीवी लिस्ट में 'एडोलेसेंस' में अपनी अच्छी खासी पकड़ बनाई है। इन सबसे इतर बता दें कि 31वें क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में इस साल चार नई कैटेगरी भी शामिल की गई है, जिसमें 'बेस्ट वैराइटी सीरीज', 'बेस्ट स्टंट डिजाइन', 'बेस्ट कास्टिंग एंड एनसेंबल' और 'बेस्ट साउंड' शामिल हैं।

critics choice awards

फोटो क्रेडिट- क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स ट्विटर, हॉटस्टार

बेस्ट फिल्म (Best Film )

बुगोनिया (Bugonia)

फ्रैंकेंस्टाइन (Frankenstein)

हमनेट (Hamnet)

जे केली (Jay Kelly)

मार्टी सुप्रीम (Marty Supreme)

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)

End of Feed