'चोर निकल के भागा 2' लेकर लौट रहे हैं यामी गौतम-सनी कौशल, इस बार सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Chor Nikal ke Bhaga 2 : लंबे समय बाद अभिनेत्री यामी गौतम फिर से लौट रही हैं। वह अपनी फिल्म चोर निकल के भागा का पार्ट 2 लेकर आ रही है। फैंस की फेवरेट क्राइम-ड्रामा मूवी का दूसरा पार्ट बन रहा है। जिसके लिए मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Chor Nikal ke Bhaga 2: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई चोर निकल के भागा को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सनी कौशल( Sunny Kaushal) और यामी गौतम( Yami Gautam) की इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म ने न सिर्फ़ अच्छे व्यूज बटोरे बल्कि अपनी अनोखी कहानी से सबको चौंका दिया। अब दोनों कलाकार एक बार फिर इसके सीक्वल में साथ नजर आने वाले हैं। जी हां इस फिल्म का पार्ट 2 बन रहा है। जिसके लिए यामी गौतम और सनी कौशल तैयारी कर रहे हैं।

Chor Nikal ke Bhaga 2

Image Source: Netflix

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोर निकल के भागा 2 की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और मेकर्स साल 2025 के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने का प्लान कर रहे हैं। इस बार कहानी और भी दिलचस्प होगी, क्योंकि यह समुद्र के बीच एक क्रूज़पर होने वाली हाई-प्रोफ़ाइल डकैती के इर्द-गिर्द घूमेगी। एक सूत्र ने यह भी बताया कि पहली फिल्म की तरह यह सीक्वल भी सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर होगा। जहाँ पहली किस्त में कहानी प्लेन हाईजैकिंग के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहीं इस बार समुद्र के बीच होने वाली डकैती कहानी को और रोमांचक बना देगी।

End of Feed