The Traitors 2 Update: एमएक्स प्लेयर का फ़ेमस और कंट्रोवर्सी से लबालबा भरा शो 'द ट्रेटर्स' को जनता से बहुत प्यार मिला था। पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म का हिट शो बनकर रह गया। काफी लंबे समय से जनता मेकर्स से गुहार लगा रही थी कि इसका नया सीजन जल्द ही आए। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने ''द ट्रेटर्स' सीजन 2 की तैयारी शुरू कर ली है। इसी साल के शुरुआत में मेकर्स ने 'द ट्रेटर्स 2' की घोषणा की थी कि ये जल्द लौट रहा है। इस बीच खबर सामने आई है कि मेकर्स ने इन फ़ेमस टीवी स्टार्स को शो के लिए अप्रोच कर डाला है।
Image Source: Intagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) के लिए मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी, रुबिना दिलैक और एल्विश यादव को अप्रोच किया गया है। जैसा की आपको मालूम है ये चारों ही टीवी स्टार शो 'बिग बॉस' के विनर रह चुके हैं। ऐसे में मेकर्स की प्लानिंग है कि विनर्स के बीच इस बार मुकाबला दिखाया जाए। खबर तो ये भी है कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' रनरअप अभिषेक मल्हान भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इन सब रुमर्स पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर लीक हुई फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं शो के लिए। मुनव्वर फारुकी- बिग बॉस 17, एल्विश यादव-बिग बॉस ओटीटी 2, रूबिना दिलैक-बिग बॉस 14 और श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन के विनर्स हैं।
शो 'द ट्रेटर्स 2' को लेकर बीते कई हफ्तों से खबर ये भी सामने आ रही है कि मल्लिका शेरावत करण जौहर के शो का हिस्सा बनने जा रहो हैं। मल्लिका और मेकर्स के बीच डील साइन हो गई है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। बीते सीजन की विनर उर्फी आवेद और निकिता लुथरा थी जिन्होंने 75 लाख रुपए अपने नाम किए थे।
