The Bads of Bollywood: बैनर देख शाहरुख खान ने की थी बॉबी देओल की तारीफ, इस बात से कंफ्यूज हो गए थे एक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 22, 2025, 11:33 AM IST

Bobby Deol on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक क्यूट मोमेंट शेयर किया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Bobby Deol on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस वेब सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी पर धमाल मचा दिया है। इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच बॉबी देओल का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल पर्सनल लाइफ के साथ-साथ सीरीज को लेकर भी बात करते नजर आए। बॉबी देओल ने इंटरव्यू में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक क्यूट मोमेंट शेयर किया।

Bobby Deol on Shah Rukh Khan Khan

Image Source: IMDb

बॉबी देओल ने शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

न्यूज18 से बात करते हुए, बॉबी देओल ने बताया, 'शाहरुख का रिएक्शन बहुत स्वीट और नाइस था। जब उन्होंने मेरा बैनर देखा, तो उन्हें मैं बहुत अच्छा लग रहा था और उन्होंने मेरे सनग्लासेस की तारीफ की, जो मुझे अभी भी कंफ्यूज करती है, वो ब्लू थे या पर्पल।' बॉबी को यकीन है कि शाहरुख खान उनके बेटों, आर्यन और धर्म के लिए हमेशा साथ देंगे। 'उन्हें मुझे ये बताने की जरूरत नहीं थी, लेकिन वो उनका बड़प्पन है। जब कोई ऐसा इंसान आपको इतना प्यार देता है, तो अच्छा लगता है। दोनों को पता है कि अपने बच्चों के लिए साथ होना कितना जरूरी है।' बॉबी देओल का ये बयान सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

End of Feed