The Ba***ds Of Bollywood Premiere: आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू देखने पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड Larissa bonesi, हुस्न देखते रह गए लोग

The Ba***ds Of Bollywood Premiere: आर्यन खान के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) का ग्रैंड प्रीमियर 17 सितंबर की रात मुंबई के एनएमसीसी में होस्ट किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ इस दौरान आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी पर सभी की निगाहें टिकी रहीं।

The Ba***ds Of Bollywood Premiere: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की बहुप्रतीक्षित नेटफ्लिक्स निर्देशित पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) का ग्रैंड प्रीमियर बीती रात यानी 17 सितंबर को होस्ट किया गया। आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू मूवी को देखने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचें। इस बात में कोई शक नहीं है कि आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' साल की सबसे चर्चित रिलीज में से एक बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को देखने से आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी भी खुद को रोक नहीं पाईं।

Larissa Bonsi

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds Of Bollywood) का ग्रैंड प्रीमियर मुंबई के एनएमसीसी में आयोजित किया गया, जहां 17 सितंबर की शाम बॉलीवुड सेलेब्स से सजी दिखाई दी। गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर से ऑनलाइन स्ट्रीम करा दी गई है। इस मूवी के प्रीमियर में जब आर्यन खान की गर्लफ्रेंड लारिसा बोन्सी पहुंचीं तो सभी की निगाहें उनपर टिक गईं। चिक ब्लैक गाउन में लारिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान बॉयफ्रेंड आर्यन खान की क्रिएटिव जर्नी को लारिसा सपोर्ट करती नजर आईं।

End of Feed