सनी देओल ने की आर्यन खान के "The Bad***s of Bollywood" की तारीफ, लिखा-बॉब ने सब बता दिया...

Sunny Deol Praises Aryan Khan: ​द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए, आर्यन ने एक बयान में कहा, "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड" के साथ, मैं एक ऐसी दुनिया बनाना चाहता था जो एकदम असली लगे, चमक-दमक और जिसमें सब्र करने की हिम्मत हो , जहाँ महत्वाकांक्षाएँ चमकें..

Sunny Deol Praises Aryan Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan) जल्द ही अपना पहला प्रोजेक्ट "बैडस ऑफ बॉलीवुड"( Bad***s of Bollywood) लेकर आ रहे हैं। जिसका शानदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस शो में आपको बॉबी देओल, राघव जुयाल, लक्ष्य जैसे शानदार कलाकार देखने को मिलेंगे। इसका पहला प्रोमो फैंस को बेहद पसंद आया और लोग आर्यन खान के डायरेक्शन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिनेता सनी देओल ने भी आर्यन खान की इस फिल्म की तारीफ की। उन्होंने आर्यन को प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी है।

Sunny Deol Praises Aryan Khan

Image Source: Instagram

हाल ही में एक पोस्ट में, सनी देओल ( Sunny Deol) ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर विशेष रूप से फिल्म के प्रीमियर से पहले आर्यन खान( Aryan Khan) को 'शुभकामनाएँ' दीं। सनी देओल ने आर्यन खान की पहली सीरीज़ के लिए शुभकामनाएँ देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बात करते हुए लिखा, "प्रिय आर्यन आपका शो बिल्कुल शानदार लग रहा है! बॉब ( Bobby Deol) ने खूब तारीफ़ की है, आपके पिता को बहुत गर्व होगा। आपको शुभकामनाएँ, बेटा। चक दे फट्टे।"

End of Feed