वेब सीरीज

Do You Wanna Partner: करण जौहर की वेब सीरीज में धमाल मचाएंगी तमन्ना भाटिया और डायना पेंडी, जल्द होगी रिलीज

Do You Wanna Partner Series: बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपनी नई वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सीरीज के पोस्टर को शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है के ये वेब सीरीज कब और कहां रिलीज होगी। करण जौहर की इस सीरीज को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

Image

Image Credit- Karan Johar (Instagram)

Do You Wanna Partner Series: बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब करण जौहर ने अपनी सीरीज की घोषणा कर दी है। इस बात से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। करण जौहर की नई सीरीज का पोस्टर सामने आ गया है, जो कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस पोस्टर पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं करण की सीरीज कब रिलीज होगी।

कब रिलीज होगी करण जौहर की सीरीज

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसका पोस्टर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में तमन्ना भाटिया और डायना पेंडी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के माध्यम से करण जौहर ने बताया है कि ये सीरीज 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीरीज में तमन्ना और डायना के अलावा नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी, नीरज काबी और रणविजय जैसे नजर आने वाले हैं। लोग करण की इस सीरीज को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

चर्चा में रहती हैं तमन्ना भाटिया

बताते चलें कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक में अपना जलवा बिखेर दिया है। आज तमन्ना भाटिया इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दमपर अलग जगह बनाई है। तमन्ना भाटिया अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। उन्होंने काफी समय तक विजय वर्मा को डेट किया था। इन दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंच गया था। हालांकि फिर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते को किसी की बुरी नजर लग गई है और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article