Lock Upp 2 Contestants List: शिवांगी जोशी-सुनीता आहूजा समेत ये स्टार्स मचाएंगे धमाल, कई आउटसाइडर का भी है नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 28, 2026, 08:04 AM IST

Lock Upp 2 Contestants List: शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित नाम शामिल हैं।

Lock Upp 2 Contestants List: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) इन दिनों काफी चर्चा में है। अभी हाल ही में इस शो का पहला एपिसोड सामने आया है, जिसने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। पहले ही एपिसोड में कुछ ऐसे खुलासे हुए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पहले एपिसोड के सामने आने के बाद अब कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों के नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते है कि रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और फराह खान (Farah Khan) के इस शो में कौन-कौन से स्टार्स धमाल मचाने वाले हैं।

Lock Upp 2 Contestants List

ये स्टार्स मचाएंगे धमाल (Image Source: IMDB/ Chat GPt)

'लॉक अप 2' में ये सितारे मचाएंगे धमाल

रितेश देशमुख और फराह खान का शो लॉक अप 2 एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट है। शो के पहले एपिसोड के साथ कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), राम कपूर (Ram Kapoor), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar), श्रेया कालरा (Shreya Kalra), सूफी मोटीवाला (Sufi Motiwala), वरुण यादव (Varun Yadav), योगेश रावत (Yogesh Rawat), आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary), पामेला सेरेना (Pamala Serena), श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer), रियाज अली (Riyaz Aly), माधुरी ग्रोवर (Madhuri Grover) जैसे नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के सामने आने के बाद अब ये तय हो गया है कि शो में जमकर धमाल मचने वाला है।

अलग हुए गौरव और आकांक्षा चमोला

शो के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वो और गौरव एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। अब दोनों का रिश्ता तलाक की तरफ बढ़ चुका है। इस खुलासे ने सबकी नींद उड़ा दी। शो लॉक अप 2 की कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed