Sector 36 Release Date: 12th Fail एक्टर विक्रांत मेस्सी की क्राइम थ्रिलर का फर्स्ट लुक हुआ OUT, इस दिन होगी रिलीज

Vikrant Massey's Sector 36 Release Date: विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म सेक्टर 36 का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट आज सामने आ गई है। नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट से विक्रांत के इस जबरदस्त लुक ने सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर दिया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Vikrant Massey's Sector 36 Release Date: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) की नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर सेक्टर 36 (Sector 36) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दोनों अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेसेंस से फैंस को हैरान करने के लिए तैयार हैं। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म क्राइम, पावर और सामाजिक असमानता की यह रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सितंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए आदित्य निंबालकर अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेक्टर 36 का फर्स्ट लुक पोस्ट पोस्टर शेयर किया है, जहां उनका पहचानना भी काफी मुश्किल लग रहा है।

End of Feed