Samay Raina on Wedding Rumours With Medha Shankr: मशहूर कॉमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर इन दिनों अपने कथित रिलेशनशिप के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। इस पोस्ट में यह भी बताया गया कि समय रैना और मेधा शंकर दोनों एक-साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। इतना ही नहीं समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब समय रैना और मेधा शंकर ने अपने अंदाज में रिएक्शन दिया है। दोनों ने ही इस तरह की अफवाहों को बेबुनियाद बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मैं सीक्वल नहीं बनाता'-Andaz Apna Apna 2 को लेकर Rajkumar Santoshi ने तोड़ी चुप्पी, नई फिल्म का किया ऐलान)
मेधा शंकर संग शादी की अफवाहों पर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)
शादी की अफवाहों पर समय रैना ने दिया मजेदार जवाब
समय रैना ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, "समय रैना जल्द ही मेधा शंकर से दिसंबर में शादी करने वाले हैं?" इस पोस्ट के साथ उन्होंने 'झूठ बोले कौवा काटे' गाना लगाया। इसके बाद मजाकिया अंदाज में समय ने लिखा, 'दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, मेधा शंकर सॉरी हमें इसे टालना पड़ेगा।' समय रैना ने इस पोस्ट के माध्यम से शादी की खबरों की खारिज कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मैं सेफ हूं'- Kajal Raghwani ने काफिले पर हुए हमले पर तोड़ी चुप्पी, लाठी-डंडे लेकर पीछे दौड़ी थी भीड़)
मेधा शंकर ने भी बताया खबरों को बेबुनियाद
समय रैना के बाद मेधा शंकर ने भी समय की इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर करते हुए हंसने वाले इमोजी लगाए। इसके अलावा उन्होंने एक मीम शेयर किया, जिसके साथ लिखा, 'मैं शादी की सभी बेबुनियाद अफवाहों को ऐसे नजरअंदाज कर रही हूं।' समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहें कुछ दिन पहले एक रेडिट यूजर की पोस्ट से शुरू हुई थीं। पोस्ट में यूजर ने खुद को समय के परिवार के करीब बताया और दावा किया कि उसने समय की मां से बातचीत की है।
