Bigg Boss Ott 3: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' सुर्खियों में है। मेकर्स इस शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस शो के लिए शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे समेत कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 को इस साल लॉन्च नहीं करेंगे। इस खबर से बिग बॉस के फैंस को झटका लग सकता है। आइए जानते हैं मेकर्स ने ऐसा करने का फैसला क्यों लिया है?
Bigg boss ott 3 (credit Pic: Instagram)
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बिग बॉस के करीबी सूत्र ने दावा किया है कि इस साल बिग बॉस ओटीटी 3 ऑन एयर नहीं होगा। मेकर्स इस शो को कैंसिल कर सकते हैं। मेकर्स का कहना है कि बिग बॉस 17, बिग बॉस ओटीटी 3 और बिग बॉस 18 के बीच में ज्यादा गैप नहीं होगा। इसका असर बिग बॉस 18 पर पड़ेगा। दर्शक बिग बॉस से ऊब जाएंगे।
क्या मेकर्स ने कैंसिल किया बिग बॉस ओटीटी 3
सूत्र ने कहा, अभी तक ये फैसला कंफर्म नहीं हुआ है। कलर्स टीवी और जियो सिनेमा के बीच में अभी बात चल रही है। मेकर्स ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। कुछ समय पहले ही रिपोर्ट आई थी कि बिग बॉस ओटीटी 3 अगले महीने 15 मई को ऑनएयर होगा। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। शो के पिछले दोनों सीजन हिट हुए थे। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता था।
