सलमान खान ने की डॉक्यूमेंट्री Young Angry Men- The Salim Javed Story की अनाउंसमेंट, जानें अमेजन प्राइम पर कब होगी स्ट्रीम

फेमस स्क्रीन राइटर सलीम और जावेद अख्तर पर जल्द डॉक्यूमेंट्री 'यंग एग्री मेन: द सलीम जावेद स्टोरी' आ रही है। इस डॉक्यूमेंट्री की अनाउंसमेंट सलमान खान ने की है। सलमान ने डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर शेयर किया है। ये डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज।

बॉलीवुड के फेमस स्क्रीन राइटर की जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर ने एक से बढ़कर एक फिल्म की कहानी लिखी है। इन कहानियों को लोगों ने सिनेमाघरों में खूब पसंद किया है। अब सलमान खान, जोया अख्तर और फरहान अख्तर साथ में बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्टर ने एक्टर ने मोस्ट अवेटेड डॉक्यूमेंट्री का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम यंग एंग्री मेन: द सलीम जावेद स्टोरी है। पोस्टर में सलीम और जावेद को यंग एज में दिखाया गया है।

End of Feed