Rohit Sharma की इस हरकत से चिढ़ती हैं बीवी Ritika Sajdeh, खूब पड़ती है डांट

रोहित शर्मा ने अपने कॉमेडी शो फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा में खुलासा किया है कि उनकी पत्नी रितिका सजदेह को उनकी किस आदत से सबसे ज्यादा चिढ़ है, जिस पर उन्हें सबसे ज्यादा डांट भी पड़ती है।

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने डेब्यू शो फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा से लोगों का मन मोह लिया है। इस शो का एक भी एपिसोड दर्शक मिस नहीं करते हैं क्योंकि इसमें उन्हें हंसी का डबल डोज ही नहीं मिलता है बल्कि रोहित शर्मा की जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें भी जानने को मिलती हैं। शो में अब तक रोहित शर्मा कई ऐसे खुलासे कर चुके हैं, जिन्होंने लोगों को खूब गुदगुदाया है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए रोहित शर्मा ने एक और ताजा खुलासा किया है, जो उनकी पत्नी रितिका सजदेह से जुड़ा हुआ है। रोहित के इस खुलासे से ना केवल उनके फैंस बल्कि उनके करीबी भी हैरान रह गए हैं कि रितिक इस कदर अपने पति पर नजर रखती हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

Rohit Sharma की इस हरकत से चिढ़ती हैं बीवी Ritika Sajdeh, खूब पड़ती है डांट

Rohit Sharma की इस हरकत से चिढ़ती हैं बीवी Ritika Sajdeh, खूब पड़ती है डांट

असल में शो के दौरान रोहित शर्मा बता रहे थे कि उनकी पत्नी रितिका उनकी किस आदत से सबसे ज्यादा परेशान होती हैं, जिस कारण उन्हें डांट भी पड़ती है। रोहित शर्मा ने बताया कि जब वो अपने नाखूनों को मुंह से काटते हैं तो रितिका का पार चढ़ जाता है। वो कहीं पर भी हों, उन्हें डांट जरूर पड़ती है। यहां तक कि जब रितिका दूसरे देश में होती हैं तब भी वो नजर रखती हैं कि रोहित शर्मा अपने नाखून ना खाएं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar-RRR को पछाड़कर Ramayana बनी भारत की 5th HIGHEST GROSSER

End of Feed