Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर इस दिन धमाल मचाएगी 'राजा शिवाजी'!! जानें कहां होगी रिलीज?

Raja Shivaji OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की है। अब ये खबर सामने आई है ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Raja Shivaji OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म हिट साबित हुई थी। बता दें कि सलमान खान ने इस मूवी में कैमियो किया था। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है फिल्म 'राजा शिवाजी' कब ओटीटी पर आएगी? (ये भी पढ़ें-2026 की बिगेस्ट मराठी ओपनर बनेगी 'Raja Shivaji', डबल डिजिट की ओपनिंग पक्की)

Raja Shivaji OTT Release

'राजा शिवाजी' कब ओटीटी पर होगी रिलीज (pic credit-instagram)

'राजा शिवाजी' कब ओटीटी पर होगी रिलीज

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने सिनेमाघरों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है, जबकि इसे जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राजा शिवाजी' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं और यह फिल्म 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। हालांकि नेटफ्लिक्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उन्हें अब घर बैठे फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

End of Feed