Arjun Bijlani Talks About Dhanashree Verma: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के बीच पहचान बनाई। अर्जुन ने इसी साल अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ये शो अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहा था। सभी को हार की धूल चाटते हुए अर्जुन विनर के रूप में उभरे। इस शो के दौरान देखने को मिला था कि धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी एक दूजे के काफी अच्छी दोस्त बन गए थे। वक्त वक्त पर अर्जुन और धनश्री ने एक दूजे को सहारा दिया था। हालांकि अब इनका बॉन्ड शो के बाद खत्म हो चुका है।
Image Source: Instagram
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने बताया कि मैं धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ अब टच में बिल्कुल भी नहीं हूँ क्योंकि मेरे पास उनका नंबर नहीं। जो शो में आप लोगों ने देखा बस वही हमारे बीच बॉन्ड था। ऐसा नहीं है कि मैंने धनश्री से कान्टैक्ट करने की कोशिश नहीं की थी। वे जो भी कर रही है अब कर रही हैं। ऐसे में ये साफ हो गया है कि धनश्री ने दोस्त अर्जुन संग कोई ताल्लुक नहीं रखना चाह। शो 'राइज एंड फॉल' के दौरान धनश्री ने अर्जुन के आगे खुलासा किया था कि उनकी और एक्स हसबैंड की अरेंज और लव मैरिज थी। वे हमेशा से युजवेंद्र चहल के लिए चिंतित रहेंगी अब भले ही उनका तलाक हो गया है। सिर्फ यही नहीं धनश्री ने ये भी खुलासा किया था कि उन्होंने शादी के दो महीने बाद ही युजवेंद्र को धोखा देते हुए पकड़ा था। ऐसे तमाम खुलासे धनश्री ने शो के दौरान किये जो खूब सुर्खियों में रहे थे।
बता करें अर्जुन बिजलानी कि तो वे इस समय फैमली टाइम इन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ धनश्री वर्मा अपने म्यूजिक और डांस प्रोजेक्ट्स में बीजी है। शो 'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह, अरबाज पटेल, मनीषा रानी, किकू शारदा जैसे कई टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स नजर आए थे। ये शो 'बिग बॉस ओटीटी ' से भी ज्यादा फेमस हुआ। शो को अशनीर ग्रोवर जो पेशे से बिजनेसमैन हैं उन्होंने होस्ट किया था।
