Rise And Fall 2 Promo: वीरेंद्र सहवाग ने किया OTT पर डेब्यू, अश्नीर ग्रोवर का पत्ता साफ कर बने होस्ट

Virender Sehwag Makes OTT Debut With Rise And Fall 2: प्राइम वीडियो का पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 धूम मचाने के लिए तैयार है। इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते दिखाई देंगे।

Virender Sehwag Makes OTT Debut With Rise And Fall 2: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' ने पहले सीजन के साथ खूब धूम मचाया था। शो में जहां अर्जुन बिजलानी ने जीत दर्ज की थी तो वहीं मशहूर यू-ट्यूबर आरुष भोला फर्स्ट रनरअप बने थे। वहीं अब 'राइज एंड फॉल' अपने नए सीजन के साथ ओटीटी की दुनिया में धाक जमाने के लिए तैयार है। 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर लोगों में बेसब्री से इंतजार है। जहां पिछले शो को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था तो वहीं इस सीजन ये गद्दी क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर वीरेंद्र सहवाग के हाथ लगी है। 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) के साथ वीरेंद्र सहवाग ओटीटी की दुनिया में डेब्यू के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि इस शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस के मन में शो के प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान की अदाओं पर फिदा हुए गुल्लू, आसिफ और अमन गांधी के बीच मचा बवाल

Rise And Fall 2 का धाकड़ प्रोमो वीडियो रिलीज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    वीरेंद्र सहवाग ने 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) के प्रोमो वीडियो में बताया कि कैसे जिंदगी में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। लेकिन इस शो में पेंटहाउस में रहने वालों को मिलेगा आराम और हाथ में होगी बेसमेंट वालों की लगाम। वीरेंद्र सहवाग ने 'राइज एंड फॉल 2' के प्रोमो वीडियो में आगे कहा, "पैसों के लिए जाने-माने सेलिब्रिटीज लड़ेंगे ऊपर-नीचे की जंग। आ रहा हूं मैं सबके छक्के छुड़ाने, देखिये 'राइज एंड फॉल 2।" शो के प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "अब कंटेस्टेंट्स की फील्डिंग सेट करेंगे राइज एंड फॉल के नए होस्ट।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra: मेघना गुलजार ने बताया असली घटनाओं पर फिल्म बनाने का तरीका, बोलीं- 'अपने दायरे में रहना जरूरी'

    End of Feed