Rise and Fall: डगमगाने लगी है अरबाज पटेल, आदित्य नारायण और धनाश्री वर्मा की सत्ता, जल्द होगा खेल

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। शो में अरबाज पटेल, आदित्य नारायण और धनाश्री वर्मा बतौर रूलर्स राज कर रहे हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि जल्द ही इन लोगों की सत्ता जाने वाली है। आइए नजर डालते है लिस्ट पर...

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अश्वनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल की टीआरपी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कंटेस्टेंट्स के हिसाब से ये शो बिग बॉस 19 से लाख गुना बेहतर है। बात करें अगर शो के आईडिया कि तो ये भी बहुत यूनिक है। शो को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें इंडिविजुअल गेम प्ले ज्यादा जरूरी है। गुटबाजी करके आप सेफ तो हो जाएंगे लेकिन एक दिन आप सभी के निशाने पर भी आ ही जाएंगे। ऐसा ही कुछ हो रहा है अरबाज पटेल, धनाश्री वर्मा और आदित्य नारायण के साथ। आइए इस रिपोर्ट में आपको विस्तार से बताते है!

rise and fall kings

Pic Credit- MX Player

अरबाज पटेल के ग्रुप पर मंडराया खतरा

फर्स्ट डे से ही अरबाज पटेल साम दाम दंड भेद की नीति पर काम कर रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक है। लेकिन ये गुटबाजी धीरे-धीरे उनका खेल बिगाड़ रही है। लोगों का ये मानना है कि पेंटहाउस वाला ग्रुप फॉल से तो बचा सकता है लेकिन इससे वे जीत नहीं पाएंगे। अब आलम तो ये है कि अरबाज पटेल, धनाश्री वर्मा और आदित्य नारायण फॉल के चक्कर में पड़ गए है। हालिया एपिसोड में बेसमेंट की सदस्य आकृति नेगी, सचिन बाली और अर्जुन बिजलानी को ये तय करना था कि पेंटहाउस का अगला अल्टीमेटम रूलर कौन बनेगा। इन तीनों ने अरबाज, धनाश्री और अर्जुन के साथ खेला कर दिया और अल्टीमेटम रूलर की रेस से बाहर कर दिया। अब इन तीनों पर फॉल का खतरा मंडरा रहा है। इस टास्क के दौरान आकृति नेगी और अरबाज पटेल के बीच गंदी बहस हो जाती है। वहीं नयनदीप और धनाश्री आपस में ही भिड़ जाते हैं। नयनदीप की बातों से धनाश्री इतना दुखी होती है कि उनकी आंखों से आंसू निकलने लगते है। ये सीन देख लोगों को पवन सिंह की याद आ गई है। सभी ये कह रह है कि पवन सिंह अगर शो में होते तो धनाश्री को रोने नहीं देते।

End of Feed