Rise And Fall 2 में Tej Pratap Yadav ने विदेशी हसीना संग खुल्लम-खुल्ला किया फ्लर्ट, बोले- 'शादी करेगा ना..'

Tej Pratap Yadav In Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में तेज प्रताप यादव तेजू भईया बन गए हैं। शो में तेज प्रताप यादव विदेशी महिला संग खुलकर फ्लर्ट करते दिखे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Tej Pratap Yadav In Rise And Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) छाए हुए हैं। शो में तेज प्रताप यादव अपनी एक्टिंग और दमदार अंदाज से सबके तेजू भईया बन गए हैं। उन्होंने शो में साबित कर दिया है कि वह सिर्फ राजनीति के लिए नहीं बने। वह सिनेमा जगत में भी कमाल का काम कर सकते हैं। शो में हाल ही में संजय दत्त के अंदाज में दिखे थे और वह राइज एंड फॉल 2 की कंटेस्टेंट इरीना रुदकोवा के साथ खुल्लम खुल्ला फ्लर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वह इरीना से पूछ भी लेते हैं कि क्या उन्हें प्यार हो गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घरवालों की बचकर Love Gill को गलते तरीके से छूते दिखे Scout OP? वायरल वीडियो देख भड़के लोग

rise and fall 2 tej pratap yadav

rise and fall 2 tej pratap yadav (photo credit- instagram)

    इरीना संग तेज प्रताप यादव का फ्लर्ट

    हाल ही में राइज एंड फॉल 2 में बॉलीवुड नाइट के इंतजाम किए गए, जिसमें तेज प्रताप यादव मुन्ना भाई के अवतार में दिखे और इरीना चिंकी बनीं। इस मौके पर तेज प्रताप ने इरीना को बाहों में लेकर डांस किया। अब दोनों का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव बांसुरी बजा रहे हैं और इरीना रुदकोवा के चेहरे पर लंबी मुस्कुराहट है। इसके बाद तेज प्रताप इरीना को देखकर सबके बीच बोल देते हैं, 'प्रेम हो गया है।' ये सुनकर इरीना शर्मा जाती हैं। तेज प्रताप यहीं नहीं रुकते। वह इरीना से पूछते हैं, 'शादी करेगा ना तुम।' इस पर इरीना जवाब देती हैं, 'प्यार कर सकते हैं तो करेगा।' दोनों का ये फ्लर्टी अंदाज लंबा चलता है और आखिर में तेज प्रताप जब शो से जाने की बात करते हैं, तो इरीना बोल देती हैं, 'मर जाऊंगी मैं।' तेज ये बात स्वरा और गौतम गुलाटी को बताकर शर्माने लगते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की आंखों में आंसू देख इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं Gauahar Khan, बोलीं 'अल्लाह ऐसे दोस्त किसी को ना...'

      शो से बाहर हुए तेज प्रताप यादव

      राइज एंड फॉल 2 में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो से तेज प्रताप यादव बाहर हो गए हैं। अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन गेम से तेज को बाहर कर दिया गया है और लेटेस्ट प्रोमो में वह सबके हाथ मिलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि करण पटेल भी शो से बाहर हो गए हैं। करण को शो ने खुद ही शो छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने ये फैसला मेडिकल रीजन की वजह से किया है।

      End of Feed