Rise And Fall 2: प्यार में काजल राघवानी संग हुई मारपीट, रोते हुए बोलीं- बाल खींचकर, जमीन पर पटककर मारा गया

Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: 'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि प्यार में उनके साथ कितनी दर्दनाक हरकत हुई है।

Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' ने लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। 'राइज एंड फॉल 2' का गेम दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हर एक कंटेस्टेंट अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' में भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। काजल राघवानी ने बताया कि रिलेशनशिप में उन्हें कैसे मारा गया था। एक्ट्रेस बताते हुए रो पड़ीं और बोलीं कि उनके बाल तक खींचे गए थे। काजल राघवानी की बातें सुनकर दूसरे कंटेस्टेंट भी भावुक हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2: दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, मेकर्स बोले- भागकर जाओगे कहां?

Rise And Fall 2: Kajal Raghwani ने बयां किया दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने 'राइज एंड फॉल 2' में अनीश भगत संग बातचीत के दौरान अपना दर्द बांटा। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत मारा गया है, जिससे मैंने प्यार किया है। मैंने अभी तक उसका नाम नहीं बताया है और मुझे बताना भी नहीं है। लोगों ने जज कर लिया है और मुझे बताने की जरूरत भी नहीं है। पटक-पटकर मारा गया है, जमीन पर पटका गया है। पैरों से, लातों से मारा गया है। मेरे बाल अभी बहुत हल्के हैं, क्योंकि मेरे बालों को खींचा गया है। ऐसा खींचा गया कि जब उनका ड्रामा खत्म हो गया और मैंने अपने बाल छुए तो वो हाथ में आ गए थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda संग विवादों के बीच Sunita Ahuja ने की जमकर पार्टी, कृष्णा-कश्मीरा संग खूुब किया एंजॉय

    End of Feed