Param Sundari OTT Release: जानिए कब और कहां रिलीज होने जा रही है सिद्धार्थ-जान्हवी की रोमांटिक ड्रामा

Param Sundari OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक ड्रामा 'परम सुंदरी' (Param Sundari OTT Release) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए एकदम तैयार है। तो चलिए जानते हैं यह सिद्धार्थ-जान्हवी की यह मूवी कब और कहां रिलीज होगी।

Param Sundari OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' (Param Sundari ) 29 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने शुरुआती वीकेंड में शानदार कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने भी 'परम सुंदरी' की कहानी को शानदार बताया था। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन दिखाई दी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म 'परम सुंदरी' को लोगों के बीच ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है।

Param Sundari OTT Release

Image Soruce: IMDb

जानिए कब ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'परम सुंदरी'

मीडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में सफलता पाने के बाद अब निर्माताओं ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' को ऑनलाइन पेश करने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस मूवी को अक्टूबर और अर्ली नवम्बर में ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया जाएगा। हालांकि फिल्म की ऑनलाइन रिलीज को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

End of Feed