Panchayat 5 Release Date: कब और कहां देखें Neena Gupta और Jitendra Kumar की सीरीज? यहां जानें

पंचायत सीजन 5 का इंतजार दर्शकों के बीच में लम्बे समय से हो रहा था, जिसकी रिलीज डेट आखिरकार सामने आ चुकी है। आइए आपको बताते हैं कि इसे आप कब और कहां देख सकते है?

Panchayat 5 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे सफल वेब सीरीजों में से एक पंचायत के 5वें सीजन की रिलीज डेट को लेकर संशय बना हुआ था। बीते कुछ दिनों में काफी कुछ ऐसा हुआ कि लोगों ने मानना शुरू कर दिया कि ये अब 2026 में नहीं आएगी लेकिन मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए ऐलान किया है कि वो पंचायत सीजन 5 को इसी साल रिलीज करेंगे। मेकर्स ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है और बताया है कि गांव की ये मजेदार कहानी अपना अगला सीजन लेकर 3 दिसम्बर के दिन ओटीटी पर कदम रखेगी और सबका मनोरंजन करेगी। मेकर्स ने सीरीज का नया पोस्टर रिलीज करके सभी को ये जानकारी दी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

Panchayat Season 5 Release Date: कब और कहां देखें Neena Gupta और Jitendra Kumar की सीरीज?

Panchayat Season 5 Release Date: कब और कहां देखें Neena Gupta और Jitendra Kumar की सीरीज?

सचिव साहब के आसपास घूमेगी Panchayat 5 की कहानी

पंचायत सीजन 5 के नए पोस्टर को देखें तो इसमें फुलेरा का पंचायत ऑफिस तो नजर आ ही रहा है, जिसका कहानी में अहम स्थान है। उसके साथ-साथ वनराकस और प्रधान जी इधर-उधर भी दिख रहे हैं। पोस्टर से साफ है कि पंचायत सीजन 5 की कहानी सचिव साहब के आसपास घूमती दिखेगी, जिसमें वो खुद को गांव की राजनीति में फंसा पाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mira Rajpur ने बेबाकी से फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, वीडियो वायरल

दर्शकों को क्यों रहता है Panchayat 5 का इंतजार

यूं तो ओटीटी पर कई नामी शोज आए लेकिन पंचायत ने दर्शकों के बीच में अपनी एक खास जगह बनाई है। इसका एक बड़ा कारण इसकी देसी कहानी और दिल को छू लेने वाले किरदार हैं। ये किरदार ना केवल दर्शकों को अपने से लगते हैं बल्कि इन्हें निभाने वाले कलाकार उन्हें अपनी गली-मोहल्लों में नजर आ जाते हैं। यही कारण है कि जब पंचायत का कोई सीजन खत्म होता है तो दर्शक इसके अगले भाग की डिमांड करने लगते हैं। इसके साथ-साथ पंचायत के साथ एक अच्छी बात ये भी है कि ये एक पारिवारिक शो है, जिसमें गालियां नहीं हैं। ये चीज पंचायत को बाती ओटीटी शोज से अलग बनाती है।

End of Feed