OTT Top 5 Fiction Shows: ओटीटी पर हाल ही में रिलीज हुई आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का जलवा कायम है। इस सीरीज को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज ने गर्दा उड़ा दिया है। अब ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले हफ्ते ओटीटी पर सबसे अधिक देखे गए फिक्शन शोज की लिस्ट जारी की है। इसमें भी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड टॉप पर है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं बैड्स ऑफ बॉलीवुड के अलावा और कौन-कौन सी सीरीज को लोगों ने प्यार दिया है।
Pic Credit- Netflix
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड चंद दिनों में ही ओटीटी पर छा गई है। इस सीरीज को 4.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। सीरीज नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। इस सीरीज की कहानी जरा हटके है। इसमें एक्टर राघव जुयाल ने शानदार एक्टिंग की है।
pic credit- netflix
द ट्रायल सीजन 2
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की सीरीज द ट्रायल सीजन 2 का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस सीरीज ने भी सभी लोगों के दिलों को जीत लिया है। इस शो को अबतक 2.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।
Pic Credit- Jio Hotstar
डू यू वाना पार्टनर
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' को 2 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस सीरीज ने भी ओटीटी वर्ल्ड में धमाल मचा दिया है।
Pic Credit- Prime Video
वेडनेसडे 2
नेटफ्लिक्स पर मौजूद विदेशी सीरीज वेडनेसडे को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। अब वेडनेसडे 2 को भी लोग प्यार दे रहे है। इस सीरीज को 1.2 मिलियन व्यूज मिले हैं।
Pic Credit- Netflix
हाफ CA सीजन 2
हाफ CA सीजन 2 में अहसास चन्ना और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने काफी अच्छी एक्टिंग की थी। ये सीरीज भी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही हैं। अबतक इसे 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
