Independence Day 2026 OTT: 15 अगस्त पर घर बैठे होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 13, 2026, 03:51 PM IST

Independence Day 2026 OTT Watch List: इस इंडिपेंडेंस डे अगर बाहर जाने का मन नहीं है, तो OTT पर कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। देशभक्ति, वॉर और थ्रिल से भरपूर ये फिल्में आपका वीकेंड बना देंगी।

Independence Day OTT Watch List: 15 अगस्त यानी इंडिपेंडेंस डे का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है। इस दिन अगर आप देशभक्ति के रंग में रंगी फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT पर आपके लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar) सीरीज के साथ भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata), आखिरी सवाल (Aakhri Sawal), गवर्नर: द साइलेंट सेवियर (Governor: The Silent Saviour) और इक्कीस (Ikkis) जैसी फिल्में देख सकते हैं। इन सभी की कहानियां एक-दूसरे से काफी अलग हैं। कहीं कारगिल युद्ध में जवानों की बहादुरी दिखाई गई है, तो कहीं आतंकी हमले, राजनीति, देश का आर्थिक संकट और युद्ध की कहानी देखने को मिलेगी। ऐसे में इस वीकेंड OTT पर देखने के लिए आपके पास काफी कुछ है।

Independence Day OTT Watch List

ओटीटी पर देखें ये धांसू फिल्में-सीरीज (Image Source: AI)

End of Feed