Operation Safed Sagar: मुशर्रफ बनने से पहले Manu Rishi Chadha ने नवाजुद्दीन से ली थी सलाह - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 19, 2026, 12:48 PM IST

Manu Rishi Chadha on Pervez Musharraf Role: ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के रोल को लेकर मनु ऋषि चड्ढा ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि किरदार के लिए उन्होंने नवाजुद्दीन से क्या पूछा था।

Manu Rishi Chadha on Pervez Musharraf Role: ओटीटी पर इन दिनों वॉर और देशभक्ति से जुड़ी कहानियों की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ (Operation Safed Sagar) भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। 1999 के कारगिल युद्ध पर बनी इस सीरीज में भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलट्स की कहानी दिखाई गई है। लेकिन इस सीरीज में सबसे ज्यादा मनु ऋषि चड्ढा (Manu Rishi Chadha) की हो रही है। इस सीरीज में मनु ऋषि चड्ढा ने पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का किरदार निभाया है। अब Zoom से बात करते हुए मनु ऋषि चड्ढा ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मनु ऋषि चड्ढा ने कही ये बात

एक्टर मनु ऋषि चड्ढा एक बार फिर से अपनी सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनका अभी Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। मनु ऋषि चड्ढा ने एक दिलचस्प कहानी शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें कैसे मदद की। ये सब उन शुरुआती दिनों की बात है जब उन्होंने शो साइन किया था। वो नवाज के घर गए थे जहां उन्होंने इस पार्ट की तैयारी के लिए सुझाव मांगे। एक्टर ने कहा कि 'जब मैंने तैयारी शुरू की तो मैंने यूट्यूब पर मुशर्रफ का पाकिस्तान से 3 मिनट का एक इंटरव्यू देखा। उसमें उन्होंने कहा था ‘मैं इंडिया को जानता हूं। वो बहुत बड़ा मुल्क है पर उसका दिल बहुत छोटा है।’ हमने इसे डायलॉग में भी इस्तेमाल किया था, जो किसी तरह एडिट हो गया।' एक्टर ने आगे कहा कि नवाजुद्दीन के घर पर मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने मंटो कैसे किया, क्योंकि उस समय जब मंटो जीवित थे, कोई वीडियो नहीं थे। स्क्रिप्ट ही एकमात्र रेफरेंस पॉइंट थी। कभी-कभी जो हमने देखा या पढ़ा है वो हमारे अंदर होता है। मैंने तय किया कि मैं कोई वीडियो नहीं देखूंगा। हमने महान किरदार तब भी किए थे जब यूट्यूब नहीं था। बेन किंग्सले ने गांधी को नहीं देखा था।'

End of Feed