'PM मोदी का सम्मान करती अगर...'- छात्र आंदोलन पर Neha Bhasin की पोस्ट वायरल, भूमि पेडनेकर भी लगाई लताड़

Neha Bhasin Post Viral On Students Protest: छात्र आंदोलन पर नेहा भसीन की पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने भूमि पेडनेकर को तो आड़े हाथों लिया ही, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी बात कही है।

Neha Bhasin Post Viral On Students Protest: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने अपनी सिंगिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है। साथ ही नेहा भसीन को उनकी बेबाकी के लिए भी खूब जाना जाता है। नेहा भसीन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में नेहा भसीन ने छात्र आंदोलन को लेकर पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नेहा भसीन ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए तो बातें लिखीं ही, साथ ही भूमि पेडनेकर को आड़े हाथों लेने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने भूमि पेडनेकर को ताना दिया कि अगर हिम्मत नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Neha Bhasin का पैप्स ने पीछे से बनाया शर्मनाक वीडियो, लताड़ते हुए बोलीं रश्मि देसाई- दिखाना क्या चाहते हो...

Neha Bhasin ने भूमि पेडनेकर को लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने छात्र आंदोलन में पुलिस की बर्बरता पर सवाल उठाए। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं हमारे प्यारे प्रधानमंत्री का और सम्मान करती अगर उन्होंने आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं को गलत तरीके से छूने पर सवाल उठाया होता, क्योंकि वो गालियों से नाराज हुए थे। उन्होंने खुद कहा कि वे बच्चे हैं। लेकिन पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए और कानून के पालन के लिए वहां थी। तो इसमें जवाबदेही क्यों नहीं है?" नेहा भसीन ने भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "भूमि पेडनेकर लॉकअप पर भी स्क्रिप्टेड थीं और प्रोटेस्ट को लेकर भी। गूदा नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है बहन।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट

    End of Feed