Mastiii 4 OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की फिल्म, सामने आई स्ट्रीमिंग डेट

Mastiii 4 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय की एडल्ट कॉमेडी 'मस्ती 4' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। अब मेकर्स ने इस मूवी की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट को दर्शकों के बीच पेश कर दिया है। जानिए यह फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

Mastiii 4 OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय की लोकप्रिय एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती' की चौथी किस्त को निर्माताओं ने साल 2025 में रिलीज किया। इस मूवी को देखने के बाद दर्शकों की हंसी नहीं रुकी थी। फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की वापसी को देखकर फैन्स भी खुश हुए थे। हैरानी की बात यह है कि 'मस्ती 4' सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। निर्माताओं को इस मूवी से काफी उम्मीद थी लेकिन सभी पर पानी फिर गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एडल्ट कॉमेडी केटेगरी की फिल्मों को पुनर्जीवित करने में असफल रही। हालांकि जो लोग इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने में असफल रहे अब वो इसे घर बैठे ऑनलाइन देख पाएंगे।

Mastiii 4 OTT Release

Pic Credit: IMDb

इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'मस्ती 4'

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी स्टारर एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म को मेकर्स ने 16 जनवरी 2026 से Zee5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है। जी5 के सब्सक्राइबर बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए ही इस मूवी को घर बैठे देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। फैन्स लंबे समय से इस मूवी की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।

End of Feed