Marco OTT Release: उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्को (Marco) ने 20 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर के बाद भी बड़े पर्दे पर धूम मचा दी है। पुष्पा 2 और बेबी जॉन जैसी फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद, फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसकी सफलता के बाद, अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक लीडिंग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। इसका मतलब है कि मार्को उम्मीद से पहले ही अपना ओटीटी डेब्यू कर सकती है। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा
Marco Movie OTT Release
When & Where to Watch Marco: कहां देखें फिल्म मार्को?
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म मार्को (Marco OTT Release), नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी। इसी के साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म 45 दिनों तक सिनेमाघरों में चलने के बाद अपना डिजिटल डेब्यू करेगी। इसका मतलब है कि उन्नी मुकुंदन स्टारर यह फिल्म जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी।
ओटीटी वर्जन होगा और भी लाजवाब
इसके अलावा, मार्को के ओटीटी वर्जन में मूवी का रन टाइम भी बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि थिएटर में फिल्म को रिलीज करने के लिए कई सीन्स को हटा दिए गए थे। उन्हें दोबारा फिल्म में जोड़ा जाएगा। फिल्म मार्को के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोग यह दावा कर रहे हैं कि इस तरह की खून खराबे और एक्शन वाली फिल्म अभी तक भारतीय सिनेमा में नहीं बनी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अभी तक फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है।
