Ghooskhor Pandat Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों अपनी अपमकमिंग फिल्म घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandat) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस फिल्म के लिए बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म घूसखोर पंडत का धांसू टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म के टीजर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इन सब के बीच अब फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर एक विवाद शुरू हो गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Image Source: Netflix
'घूसखोर पंडत' को लेकर हुआ विवाद
एक्टर मनोज बायपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म घूसखोर पंडत का नाम है। फिल्म घूसखोर पंडत का टीजर रिलीज होने के बाद से ये फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर आपनी राय रखते हुए नजर आए। किसी ने इसे जातीवादी बताया, तो कोई इसे ब्राह्मण और पंडितों को बदनाम करने की साजिश बताया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स एक्टर मनोज बायपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत को बैन करने की भी मांग की है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने मेकर्स से इस फिल्म का नाम बदलने के लिए कहां, इसके अलावा यूजर्स मेकर्स को कोर्ट तक ले जाने की धमकी देते हुए नजर आए। आपको बता दें कि फिल्म घूसखोर पंडत का टीजर कल यानी 3 फरवरी को रिलीज किया गया था।
यहां देखें 'घूसखोर पंडत' का टीजर
कहां रिलीज होगी 'घूसखोर पंडत'
मनोज बायपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत सिनेमाघरो में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म घूसखोर पंडत को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। अभी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। फिल्म घूसखोर पंडत के नाम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
