Bihar Based Web Series list: बिहार की राजनीति समझनी है तो देख लें ओटीटी पर मौजूद ये 4 वेब सीरीज, खुल जाएंगी आंखें

Top 4 Web Series Based on Bihar: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर कई ऐसी वेब सीरीज है, जो कि बिहार की कहानी को बयां करती है। इन वेब सीरीज को देखने के बाद आपको बिहार की राजनीति अच्छे से समझ में आ जाएगी। इस लिस्ट में महारानी से लेकर खाकी द बिहार चैप्टर तक के नाम शामिल है।

Top 4 Web Series Based on Bihar: बिहार में इन दिनों चुनाव का माहौल है। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर 2025, मंगलवार को मतदान खत्म हो गया। बिहार चुनाव के दूसरे राउंड में भी बंपर वोटिंग हुई है। इसके बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए है। कई एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। अगर आपको बिहार की राजनीति समझना है तो आप इन वेब सीरीज को देख सकते हैं। इन सीरीज को देखकर आपको सबकुछ अच्छे से समझ आ जाएगा। इस लिस्ट में महारानी से लेकर खाकी द बिहार चैप्टर तक के नाम शामिल है।

bihar politics drama series

pic credit- IMDb and Instagram

महारानी (Maharani)

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी की कहानी बिहार की राजनीति से गहराई से जुड़ी हुई है। यह सीरीज 1990 के दशक में बिहार में हुई वास्तविक राजनीतिक घटनाओं और वहां के राजनेताओं से प्रेरित है। हाल ही में इस सीरीज का सीजन 4 आउट हुआ है। अगर आप इस सीरीज को देखने चाहते हैं तो ये सोनी लिव पर मौजूद है।

End of Feed