Mrs Deshpande : धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की सीरीज का फर्स्ट लुक आया सामने, एकदम हटकर रोल में आएंगी नजर

Mrs Deshpande First Look: माधुरी दीक्षित अब ओटीटी पर अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है। आज उनकी अपकमिंग सीरीज का पहला लुक जारी हुआ है। इस छोटे से टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी वाकई में हटकर होगी। आइए लुक पर एक नजर डालते हैं।

Mrs Deshpande First Look: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी पर लौट रही हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' का पहला लुक सामने आया है। इस सीरीज में माधुरी दीक्षित सीरियल किलर का रोल करने वाली है। हालांकि सीरीज की कहानी को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस छोटे से टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी वाकई में हटकर होगी। आइए आपको बताते हैं मिसेज देशपांडे( Mrs Deshpande) के बारे में.

Mrs Deshpande First Look

माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नेक्स्ट ओटीटी प्रोजेक्ट, जियो हॉटस्टार ओरिजिनल वेब सीरीज मिसेज देशपांडे का 20 सेकंड का टीजर वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक सीरियल किलर की डरावनी भूमिका निभाती नजर आएंगी, 'एक ऐसा ट्विस्ट जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।' इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फर्स्ट लुक जारी किया है।

End of Feed