Lock UPP 2: 'आप कितनी बदतमीज हैं'- Shilpa Shinde पर बरसे विकास गुप्ता, सरेआम खोली एक्ट्रेस की पोल

Lock UPP 2 Vikas Gupta Slams Shilpa Shinde: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो में बीते दिन विकास गुप्ता की एंट्री हुई थी, जिन्होंने शिल्पा शिंदे को जमकर लताड़ लगाई।

Lock UPP 2 Vikas Gupta Slams Shilpa Shinde: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते दिन 'लॉकअ 2' में विजिटर्स की एंट्री हुई। इस दौरान कई सितारे कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। लेकिन शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) से मिलने के लिए विकास गुप्ता आए, जिन्होंने सपोर्ट करने की जगह एक्ट्रेस को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे की सरेआम पोल तो खोली ही, साथ ही एक्ट्रेस को 'बदतमीज' भी बताया। विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने कहा कि शिल्पा आप शिल्पा जी के लायक भी नहीं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: आर्मी में थे शिवांगी जोशी के पिता, एक्ट्रेस ने सरेआम बोला बड़ा झूठ! लोगों ने पकड़ी चोरी

Lock UPP 2: विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को लिया आड़े हाथों

Lock UPP 2: विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में जहां सभी कंटेस्टेंट्स से मुस्कुराते हुए मुलाकात की। वहीं शिल्पा शिंदे को उन्होंने देखते ही आड़े हाथों ले लिया। विकास गुप्ता ने कहा, "आप कितनी बदतमीज हैं आपको मालूम है? आपने कितनी गंदी बातें बोली हैं उसके (शिवांगी जोशी) के बारे में? मतलब इतनी बदतमीजी? राम कपूर को बोला कि इस मोटे के साथ सोऊंगी मैं? ये मजाक नहीं उड़ा रही थीं आप। आप ऐसी इंसान हैं जो केवल नकारात्मकता फैलाती है हर जगह। कोई भी आपको बदल नहीं सकता है। शिल्पा जी नहीं सिर्फ शिल्पा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'रात में मेरे साथ गंदी हरकत की...'- 9 साल की उम्र में मोलेस्ट हुए हर्षद चोपड़ा, बोले- मैं डर गया था

    End of Feed