Lock UPP 2: कृष्णा-कश्मीरा संग पैचअप पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो पैरों में गिर गई और...

Sunita Ahuja On Patch Up with Krushna Abhishek-Kashmera Shah: 'लॉकअप 2' में सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को माफ करने पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपनी बहूरानी कश्मीरा शाह के बारे में भी बात की।

Sunita Ahuja On Patch Up with Krushna Abhishek-Kashmera Shah: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। सुनीता आहूजा ने हर बार अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुनीता आहूजा का बेबाकपन लोगों को खूब पसंद भी आता है। वहीं 'लॉकअप 2' में भी सुनीता आहूजा ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने 'लॉकअप: सच या सजा' में रहते हुए कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को माफ करने पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि कश्मीरा ने पैर में गिरकर, रो-रोकर माफी मांगी थी। सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बच्चों के बारे में भी बात की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढें: Lock UPP 2: जेल में एक-दूजे के करीब आ रहे हैं Harshad Chopda-Shivangi Joshi? इस कंटेस्टेंट ने पकड़ी चोरी

sunita ahuja (1)

सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा को माफ करने पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने 'लॉकअप 2' में इमोशनल पल के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैं लाफ्टर शेफ्स गई तो मेरे और कृष्णा के रास्ते फिर से क्रॉस हुए और हमने मेल-मिलाप कर लिया। मैंने उसके बच्चों को बीते 9 सालों में नहीं देखा था, जबकि मैंने ही कृष्णा को पाला है। ये बहुत ज्यादा हो गया था। लेकिन कश्मीरा बहुत प्यारी लड़की है। उसने पैर पे गिरकर, रो-रोकर माफी मांगी। मैं भी खुद रोने लगी। क्योंकि मैं उनसे 14 सालों बाद मिल रही थी। कश्मीरा मेरे पैरों में गिर गई और माफी मांगी, उसने कहा कि मुझे माफ कर दो, मेरे से गलती हो गई।" बता दें कि सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के पैचअप ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' में हर किसी को भावुक कर दिया था। खुद कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी इस पैचअप से बेहद खुश हुई थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..

    End of Feed