Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो ने सभी लोगों को एक्साइटेड कर दिया है। कई लोग लॉक अप 2 को सलमान खान के शो बिग बॉस से बेहतर बता रहे है। हाल ही में लॉक अप सीजन 2 में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है। शिल्पा के घर में आते ही सोशल मीडिया का तापमान बढ़ गया है। इस बीच शिल्पा शिंदे और गोविंदा (Govinda) की वाइफ सुनीता आहूजा के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड बन आईं Shilpa Shinde ने शिवांगी जोशी से लिया पंगा, आकांक्षा चमोला बोलीं- 'झगड़ा होगा')
सुनीता आहूजा और शिल्पा शिंदे के बीच छिड़ी जंग (pic credit-netflix/chatgpt)
सुनीता आहूजा और शिल्पा शिंदे के बीच छिड़ी जंग
लॉक अप 2 के नए प्रोमो में सबसे पहले सूफी मोटीवाला एक कंटेस्टेंट से कहते हैं कि शिल्पा शिंदे ने एक बार किसी पर गलत तरीके से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद शिवांगी जोशी भी कहती हैं कि पहले उन्हें लगता था कि शिल्पा से बात करना मुश्किल होगा और अब उन्हें सच में ऐसा महसूस होने लगा है कि उनके साथ बातचीत करना आसान नहीं है। शो में एंट्री के तुरंत बाद शिल्पा शिंदे की सुनीता आहूजा से भी तीखी बहस हो जाती है। शिल्पा, सुनीता से गोविंदा को लेकर दिए गए उनके बयानों पर सवाल उठाती हैं। वह कहती हैं कि, "गोविंदा जी के इतने फैन हैं, फिर आपने उनके बारे में ऐसा कैसे बोल दिया?" इस पर सुनीता भी चुप नहीं रहतीं और गुस्से में जवाब देते हुए कहती हैं, "जब तुम्हारे साथ ऐसा होगा तब पता चलेगा, ज्यादा मत बोलो।" दोनों के बीच की यह बहस अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। वहीं आकांक्षा चमोला का कहना है कि शो में उनकी शिल्पा शिंदे के साथ कई बार टक्कर हो सकती है। उनका मानना है कि दोनों की सोच काफी अलग है, इसलिए आगे भी दोनों के बीच बहस देखने को मिल सकती है।
शिल्पा शिंदे ने किया था खुलासा
बताते चलें कि शिल्पा शिंदे ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि उन्होंने 11 साल पहले प्रोड्यूसर पर झूठ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अपने इस खुलासे के बाद शिल्पा काफी ट्रोल हुईं। इस बारे में सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ। अब शिल्पा शिंदे लॉक अप में आ गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शिल्पा इस शो में कैसा परफॉर्म करती है। आप इस बारे में क्या सोचते है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
