Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। कई लोग तो इसकी तुलना बिग बॉस से कर रहे है। शो में एक से एक कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे है। हाल ही में शिल्पा शिंदे ने शो में धांसू एंट्री की है। उन्होंने शो में आते ही गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा (Suntia Ahuja) से पंगा ले लिया। उन्होंने गोविंदा को लेकर भी काफी बातें की हैं। इस बीच सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे पर जमकर निशाना साधा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Lock Upp 2: "ये ओरिजनल स्टार वाइफ है...", Farah Khan ने की Sunita Ahuja की जमकर तारीफ)
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ये बात (pic credit-lockupp 2)
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ये बात
लॉक अप 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा की शादी और गोविंदा को लेकर हो रही चर्चाओं पर बात की। उन्होंने राम कपूर से कहा कि लोग सुनीता की बातों को गलत समझ रहे हैं। शिल्पा ने कहा कि गोविंदा के करोड़ों फैंस हैं, लेकिन किसी को भी सुनीता के फैसलों या उनकी सोच पर सवाल उठाने का हक नहीं है, क्योंकि कोई भी उनकी जगह खुद को रखकर नहीं देख रहा। इस पर सुनीता आहूजा ने जवाब देते हुए कहा, "मैं बेबाक नहीं हूं, मैं सिर्फ सच बोलती हूं और लोगों को सच सुनना पसंद नहीं आता। पहले खुद को मेरी जगह रखकर देखिए, फिर मुझे जज कीजिए। यह मेरी जिंदगी है, मेरे नियम हैं और मेरे पति हैं। उन्हें डांटने का हक सिर्फ मुझे है। अगर वह दस जगह अफेयर भी करें, तब भी मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगी। मैं उनसे आखिरी सांस तक प्यार करती हूं।"
सुनीता आहूजा ने साधा निशाना
बाद में राम कपूर से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वह मेरे पति हैं, उन्हें जो करना है करें। किसी और को बोलने का कोई हक नहीं है। मैं उनकी पत्नी हूं। शिल्पा को सिर्फ उंगली करने के लिए भेजा गया है। ज्यादा बोलेगी तो जवाब भी मिलेगा।" इसके बाद सुनीता ने कहा, "मेरे परिवार के बारे में बात मत करो। मेरा पति है, वह 50 अफेयर भी करे तो किसी और का क्या जाता है?" बता दें कि सुनीता आहूजा इससे पहले भी कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि शादी के दौरान गोविंदा के अफेयर की खबरें सामने आती रही थीं। 'लॉक अप 2' के शुरुआती एपिसोड में भी उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह इन बातों को लेकर अब ज्यादा तनाव नहीं लेतीं और अपने बच्चों व परिवार के लिए आगे बढ़ना ही बेहतर समझती हैं।
