Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के साथ रूममेट ने की थी घटिया हरकत, डर से खुद को कर लिया था बाथरूम में बंद

Lock UPP 2 Sufi Motiwala Harassed By Roommate: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में सूफी मोतीवाला ने जाते-जाते अपने तीन सीक्रेट बताए। सूफी ने बताया कि कैसे उनके रूममेट ने उनके साथ घटिया हरकत की थी।

Lock UPP 2 Sufi Motiwala Harassed By Roommate: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। बीते दिन एपिसोड में दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की शो में वापसी होती है। जहां हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला के साथ टास्क करते दिखे। तो वहीं योगेश रावत ने धीरज धूपर को अपना प्रतियोगी चुना। लेकिन सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) और धीरज धूपर को मात देकर हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत ने 'लॉकअप 2' में वापसी की। हालांकि शो से जाते-जाते सूफी मोतीवाला ने अपने तीनों सीक्रेट कंटेस्टेंट्स को बता दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में वापस आते ही हर्षद चोपड़ा ने दिखाई कंटेस्टेंट्स को औकात, दोस्त धीरज धूपर को जमकर लताड़ा

Lock UPP 2

Lock UPP 2 में सूफी मोतीवाला ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala) ने अपना एक सीक्रेट बताया कि उनकी दादीजान ने अपने निधन से दो दिन पहले उन्हें फोन किया था। लेकिन सूफी मोतीवाला ने अपनी दादी का फोन नहीं उठाया। वहीं जब दो दिन बाद वह गुजर गईं तो सूफी मोतीवाला के परिवार ने उन्हें आखिरी बार अपनी दादी को देखने तक नहीं दिया। इतना ही नहीं, परिवार ने उन्हें दादी के फ्यूनरल में शामिल होने से भी रोक दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में होगी कंटेस्टेंट्स के करीबी की एंट्री, Shivangi Joshi-हर्षद चोपड़ा का सपोर्ट करने आएंगे ये 2 स्टार्स

    End of Feed